पिता की फिल्म के कारण..वरूण धवन पर बड़ा दबाव..
एक बार फिर वरूण धवन पर्दे पर एक्शन करते हुए नजर आयेंगे। जुड़वा 2 में उनके लिए एक्शन करना आसान नहीं होगा। इसके लिए वह खास ट्रेनिंग लेने जा रहे हैं।
ब्रदीनाथ की दुल्हनिया के रिलीज होने के बाद ही वरूण धवन तुरंत लंदन के लिए रवाना हो जायेंगे। इसकी वजह निर्देशक डेविड धवन की अगली फिल्म जुड़वा 2 है जिसमें वरुण धवन लीड एक्टर हैं।
एक्शन और कॅामेडी के तालमेल से इस फिल्म की कहानी लिखी गई है। कॅामेडी के तड़के के साथ एक्शन इस फिल्म की यूएसपी होगी।
इसके लिए वरूण धवन एक खास ट्रेनिंग लेंगे। इसमें उनकी मदद ट्रेनर प्रशांत सावंत करेंगे। इस बारे में खुद वरूण कहते हैं कि जी हां. जुड़वा 2 में ढेर सारा एक्शन है। इसके लिए मुझे स्पेशल मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेनी है।

प्रशांत सांवत इस फिल्म के लिए मेरे साथ लंदन जायेंगे। तभी वहां पर जुड़वा की शूटिंग का पहला शेड्यूल शुरू किया जाएगा। इसी दौरान वह मेरी मदद मेरे लुक को किरदार के अनुसार बनाए रखने में करेंगे ।
गौरतलब है कि जुड़वा 2 में वरूण धवन का डबल रोल है। इसके लिए वरूण को अपनी फिटनेस का भी बखूबी ध्यान रखना है। वह इसके लिए एक डाइट प्लान भी फॉलो कर रहे हैं।इन दो किरदारों में से एक रोल में वरूण प्रेम म्यूजिशियन की भूमिका में होंगे। इसके लिए वरूण फिटनेस ,मार्शल आर्ट के साथ अब म्यूजिक पर भी ध्यान दे रहे हैं।
कुल मिलाकर देखा जाए तो यह फिल्म सीक्वल होने के बावजूद वरूण धवन के लिए उतनी आसान नहीं है, जितनी कि दिखाई दे रही है।
बहरहाल,वरूण का इस समय सारा फोकस बद्रीनाथ की दुल्हनिया पर है। वह इसे खत्म कर तुरंत जुड़वा 2 की प्लानिंग में जुट जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications