2020 दिवाली धमाका.. सुपरहिट जोड़ी की HATTRICK.. और करण जौहर
बॉलीवुड समय से काफी आगे की सोचता है। शायद यही कारण है कि 2018 में ही 2020 की फिल्मों की घोषणा की जा रही है। जी हां, राकेश रोशन की कृष 4 के बाद.. अब करण जौहर ने भी अपने प्रोडक्शन फिल्म की घोषणा कर दी है।
अक्षय कुमार की पैडमैन- 10 दिनों का कलेक्शन- फिल्म सुपरहिट
धर्मा प्रोडक्शन बैनर तले इस फिल्म का नाम है 'रणभूमि'.. जिसमें मुख्य कलाकार हैं वरूण धवन। फिल्म का निर्देशन करेंगे शशांत खेतान। बता दें, शशांक खेतान और वरूण की जोड़ी ने इससे पहले हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।

शशांक ने कुछ समय पहले ही फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी। जब वरूण ने स्क्रिप्ट पढ़ी तो उन्हें शानदार लगी और वरूण ने तुरंत ही हां कर दिया। बता दें, इस बार यह जोड़ी रोमांस नहीं.. बल्कि एक्शन- ड्रामा दिखाने वाली है। यह एक बदले की कहानी होगी।
बहरहाल.. यहां जानते हैं और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं वरूण धवन-


Click it and Unblock the Notifications











