सलमान खान ने किया REJECT.. तो क्या.. दूसरा 'सलमान' हो गया FINAL
रिपोर्ट्स की मानें तो दंगल डाइरेक्टर नितेश तिवारी की अगली फिल्म में वरूण धवन को फाइनल किया गया है।
बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म 'दंगल' के निर्देशक नितेश तिवारी अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में निर्देशक ने वरूण धवन को फाइनल कर लिया है। जल्द ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
''सलमान खान फिल्म के सरप्राइज हैं.. उसे सरप्राइज ही रहने दें....''
लेकिन खास बात यह है कि पहले पहल नितेश तिवारी यह फिल्म आमिर खान के साथ ही बनाना चाहते थे। लेकिन फिर आमिर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में व्यस्त हो गए। फिर नितेश इस फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर सलमान खान के पास गए.. लेकिन सलमान ने भी फिल्म रिजेक्ट कर दिया।

सलमान खान का मानना है कि जो निर्देशक आमिर खान के साथ काम कर ले.. उनके पास दिखाने को कुछ और रह नहीं जाता। खैर, यह थोड़ा अजीब जरूर है.. लेकिन अब सलमान खान की सोच है।
बहरहाल, अब इस फिल्म में वरूण धवन को फाइनल कर लिया गया है। यह एक एक्शन ड्रामा होगी, जिसे शायद साजिद नाडियावाला प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर आ जाएगी।
कोई शक नहीं कि वरूण धवन की लिस्ट में एक और हिट फिल्म शामिल होने वाली है। और आने वाले सालों में वरूण बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में गिने जाएंगे। क्यों.. चलिए जानते हैं यहां-


Click it and Unblock the Notifications