बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, जल्द शुरु करेंगे साउथ डायरेक्टर के साथ शूटिंग

Varun Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बवाल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, फिल्म में वरुण के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसी के साथ खबर है कि वरुण धवन जल्द ही साउथ के सफल डायरेक्टर एटली संग हाथ मिलाया है। वरुण और एटली के सहयोग वाली इस फिल्म को फिलहाल #VD18 नाम दिया गया है। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरु होगी।
वरुण धवन का नया प्रोजेक्ट-
'बवाल' अभिनेता वरुण धवन साउथ के सफल डायरेक्टर एटली संग हाथ मिलाया है। वरुण और एटली के सहयोग वाली इस फिल्म को फिलहाल #VD18 नाम दिया गया है। वहीं, अब मूवी की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बवाल' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हालांकि, 16 जुलाई, 2023 को वरुण मुंबई में डायरेक्टर एटली कुमार के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करेंगे। खबर है कि यह एक एक्शन फिल्म है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण धवन अगले हफ्ते मुंबई में शूटिंग शुरू करने वाले हैं। फिल्ममेकर एटली कुमार फिल्मांकन प्रक्रिया के दौरान सेट पर मौजूद रहेंगे। मुराद खेतानी और प्रिया एटली इस परियोजना के लिए संयुक्त निर्माता के रूप में काम करेंगे।
हालांकि, इस एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म के बारे में और अधिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन यह पुष्टि हो गई है कि #VD18 दुनिया भर में 31 मई, 2024 को रिलीज होगी। इसको लेकर फैंस के बीच अलग ही उत्सकुता है।
वरुण धवन का वर्कफ्रंट-
वर्कफ्रंट की बात करें तो, वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'बवाल की बात करें तो इस एक्शन से भरपूर फिल्म में एक्टर के अपोजिट जान्हवी कपूर नजर आएंगी। मूवी को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है, और यह 21 जुलाई को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर के लिए तैयार है। इसके साथ ही वरुण धवन के पास दो नई फिल्में है, जिसको लेकर जल्द ही जानकारी सामने आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications