अब मजदूर की भूमिका में नजर आएंगे वरुण धवन..अनुष्का भी होंगी साथ

By Shweta

वरुण धवन जल्द ही जुड़वा 2 से धूम मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा वरुण धवन एक और फिल्म में बेहद अलग भूमिका में नजर आने वाले हैं। जी हां अपनी अगली फिल्म सुई धागा की तैयारियों में वरुण धवन जुट चुके हैं।

इस फिल्म में वरुण धवन एक मजदूर की भूमिका में नजर आएंगे और उनके साथ अनुष्का शर्मा भी नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए स्वदेशी कॉटेज इंडस्ट्री के बारे में लोगों को जागरुक किया जाएगा।

varun-dhawan-to-play-labourer-in-sui-dhaaga

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब फिल्म के डायरेक्टर शरत कटारिया ने वरुण को इसकी कहानी सुनाई तो उन्हें यह बहुत पसंद आई। इसके बाद वरुण ने फिल्म करने के लिए तुरंत अपनी हामी भर दी।

वरुण धवन की हर फिल्म लोगों को काफी पसंद आती है। वरुण धवन की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और लोगों को उनकी फिल्मों का काफी इंतजार रहता है। वरुण धवन सलमान खान की फिल्म जुड़वा की रीमेक जुड़वा 2 में नजर आएंगे। फिल्म में वरुण धवन के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू भी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X