बदलापुर की सुपर सक्सेस से खुश हुए धवन 'वरुण'

एक तरफ इंडियन टीम के धवन ने सुर्खियों में अपनी जगह बना रखी है और साथ ही ढेर सारी बधाईयां बटोर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बदलापुर फिल्म की सुपर सक्सेस से वरुण धवन बेहद खुश हैं। वरुण धवन ने फिल्म बदलापुर में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों को काफी इंप्रेस किया है और साथ ही नवाजुद्दीन सिद्दिकी की परफॉर्मेंस के चलते भी वरुण को काफी अच्छा स्कोप मिला है।

ट्विटर पर वरुण धवन की परफॉर्मंस को लेकर लोगों ने काफी सराहना की है। वरुण धवन भी अपनी परफॉर्मेंस को लेकर आ रहे पॉजिटिव रिस्पॉंस से काफी खुश हैं। बदलापुर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है। वरुण धवन ने भी दर्शकों को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया दर्शको ने बोला और उनकी ताकत ने ये सबकुछ किया। मीडिया ने भी काफी सपोर्ट दिया और इसके लिए उन्हें भी ढेर सारा धन्यवाद।

वरुण धवन ही नहीं बल्कि दिव्या दत्ता भी अपनी परफॉर्मेंस के लिए मिल रहे ढेर सारे पॉजिटिव रिस्पॉंस से बेहद खुश हैं। दिव्या दत्ता की मां ने खुश होकर उन्हें कानों की बालियां भी गिफ्ट कीं। दिव्या दत्ता ने ट्वीट किया और लिखा मां ने मुझे इयरिंग गिफ्ट कीं। बदलापुर को मिल रहे बेहतरीन रिस्पॉंस के चलते डबल खुशी मिली।

कुल मिलाकर बदलापुर फिल्म ने इसके कलाकारों को काफी अच्छा प्लेटफॉर्म दिया है और अब देखना है इस पहले हफ्ते बदलापुर बॉक्सऑफिस पर कितनी मजबूती से टिकी रह सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X