'बॉर्डर 2' को बदनाम करने की साजिश? वरुण धवन के खिलाफ 5 लाख का ऑफर, पेड ट्रोलिंग का आरोप

Varun Dhawan Border 2 controversy: वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम रोल में नजर आएंगे।

Varun Dhawan Border 2 controversy

लेकिन गाना 'घर कब आओगे' और फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वरुण धवन को लेकर निगेटिव कमेंट्स शुरू हो गए।

फिल्म की प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने इस ट्रोलिंग पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि फिल्म और वरुण धवन को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और इसके पीछे एक सोची-समझी साजिश हो सकती है।

इन्फ्लुएंसर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

इसी बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थारा भाई जोगिंदर ने एक वीडियो शेयर कर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वरुण धवन की छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर पैसे देकर नेगेटिव वीडियो बनवाए जा रहे हैं।

जोगिंदर के मुताबिक, उनसे कॉन्टैक्ट कर कहा गया कि वे एक वीडियो पोस्ट करें और यह बोलें कि 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन की एक्टिंग खराब है। इसके बदले उन्हें 5 लाख देने का ऑफर दिया गया।

कॉल रिकॉर्डिंग ने बढ़ाया मामला

इन्फ्लुएंसर ने अपनी बात साबित करने के लिए एक कॉल रिकॉर्डिंग भी शेयर की है। इसमें कथित तौर पर सामने वाला शख्स पैसे देकर वरुण के खिलाफ वीडियो डालने की बात करता सुनाई देता है। जोगिंदर ने इस ऑफर को तुरंत ठुकरा दिया।

सेना पर बनी फिल्म के खिलाफ बोलने से किया इनकार

थारा भाई जोगिंदर ने साफ कहा कि 'बॉर्डर 2' भारतीय सेना से जुड़ी फिल्म है और वह ऐसे किसी भी प्रोजेक्ट के खिलाफ गलत प्रचार नहीं कर सकते। बातचीत के दौरान जब सामने वाले ने सेना को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, तो जोगिंदर नाराज हो गए और पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी।

वरुण धवन के समर्थन में आए इन्फ्लुएंसर

फोन कॉल खत्म होने के बाद जोगिंदर ने वरुण धवन को सपोर्ट करते हुए कहा कि एक एक्टर वही करता है, जैसा उसे डायरेक्टर कहते हैं। उन्होंने ट्रोल करने वालों से ऐसी हरकतें बंद करने की अपील की। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है और 'बॉर्डर 2' को लेकर विवाद और चर्चा दोनों तेज हो गए हैं।

More from Filmibeat

Read more about: varun dhawan border 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X