वरुण धवन ने पहली बार की 'लव लाइफ' पर बात..खोले राज
वरुण धवन आज की तारीख में ऐसे एक्टर हैं जिनकी फिल्म सुपरहिट ही होती है। हर कोई उनकी फिल्में पसंद करता है और देखना चाहता है। वरुण धवन किसी भी मुद्दे पर बात करने से नहीं कतराते हैं लेकिन एक विषय है जिसपर वो कभी भी बात नहीं करते हैं वो है उनकी लव लाइफ के बारे में।
[B'DaySpcl..खान, कपूर सब टेंशन में..इस सुपरस्टार एंट्री ने सबको हिला डाला !]
जी हां वरुण धवन की उनकी दोस्त नताशा दलाल के साथ अफेयर की खबरें हमेशा आती रहती हैं। वरुण धवन ना इससे इंकार करते हैं और ना तो इसे स्वीकार करते हैं। लेकिन पहली बार उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की।

वरुण धवन ने कहा कि "हां मैंने ना तो कभी रिलेशनशिप को माना और ना ही कभी इससे इंकार किया। मैं कभी इसके बारे में खुलकर बात नहीं करता क्योंकि मीडिया कभी कभी बातें अलग अलग तरीके से लिख देती है।वो फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है इसलिए मैं उसे मीडिया से बचाने की कोशिश करता हूं।
मैं अपनी निजी जिंदगी की रक्षा करने की कोशिश करता हूं। मैं अपनी निजी जिंदगी को लेकर प्रोटेक्टिव हूं और ये मेरा अधिकार है। मैं जब शूटिंग खत्म करता हूं सीधे घर पर जाता हूं और यही सच्चाई है।"
जब वरुण धवन से शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "हमने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा है। कभी कभी जिंदगी में हम ऐसे लोगों से मिलते हैं जिनसे हम कनेक्ट करते हैं। इसके बाद हम उनके साथ पूरी जिंदगी साथ बिताना चाहते हैं जैसी बातें मायने नहीं रखती हैं।"


Click it and Unblock the Notifications