मुझे करियर के लिए अक्टूबर जैसी फिल्म की सख्त जरुरत थी - वरुण धवन
वरुण धवन और बनिता संधू स्टारर अक्टूबर रिलीज हो चुकी है और फिल्म का ट्रेलर वाकई काफी शानदार है।इसमें दो यंग होटल मैनेजमेंट कंपनी में ट्रेनिंग ले रहे लोगों को दिखाया गया है।दोनों के बीच के काफी खूबसूरत पलों को दिखाया गया है।फिल्म के लोकेशन भी काफी खूबसूरत हैं।लोगों को इसका ट्रेलर काफी पसंद भी आ रहा है।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म और शूजीत सरकार के बारे में वरुण धवन ने दिल खोल कर बातें की।उन्होंने कहा कि "जब आयुष्मान खुराना विक्की डोनर कर रहे थे तब मैं उनसे बहुत जलता था, मैं इस कदर शूजीत सरकार के साथ काम करना चाहता था।" शूजीत सरकार ने भी वरुण धवन की काफी तारीफ की और कहा कि "असली वरुण धवन को आप इस फिल्म में देखेंगे।"

शूजीत सरकार ने साथ ही फिल्म के बारे मे ं ये भी कहा कि "फिल्म की स्क्रिप्ट इसकी खूबसूरती है और इस फिल्म में हर कोई हीरो है।" फिल्म में वरुण धवन और बंदिता संधू दोनों ही काफी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। वरुण धवन एक ऐसे एक्टर हैं जिनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करती है।
जब वरुण धवन से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "मैं बॉक्स ऑफिस के लिए काम नहीं करता हूं। मेरे लिए सिर्फ अच्छी फिल्में और खराब फिल्में होती हैं। मुझे अगर फिल्म अच्छी लगती है तो मैं उसे करता हूं।मैं इतना कह सकता हूं कि इस समय मेरे करियर में मुझे ऐसी फिल्म की सख्त जरुरत थी।"
फिल्म की एक्ट्रेस बनिता संधू ने भी शूजीत सरकार के बारे में बात करते हुए बोलीं कि "मैं शूजीत सरकार के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड थे। यह मेरे लिए अविश्वसनीय है।"


Click it and Unblock the Notifications