नताशा दलाल को देख पैपराजी ने मचाया शोर, पति वरुण धवन ने बोला- धीरे से डर जाएगी बेचारी
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी रविवार 24 जनवरी को हुई। मीडिया इस नए कपल की पहली झलक देखने को लेकर कैमरा शुरू कर बैठा था। मुंबई के करीब अलीबाग के द मेंशन हाउस रिजॅार्ट में शादी की रस्मों के बाद दूल्हा-दुल्हन जब पहली बार मीडिया के सामने आए तो वरुण एक अच्छे पति की तरह नताशा को संभालते और मीडिया के कैमरे की नजर से बचाते हुए नजर आते हैं। ऐसे में पैपराजी को जोर-जोर से न चिल्लाने की अपील भी की।
ये देखकर नताशा दलाल वहां खड़ी होकर स्माइल करती हुई नजर आयी। आपको बता दें कि ऐसा हुआ कि पैपराजी के लोग कपल को देखकर बेकाबू हो गए और जोर से नताशा को भाभी बोलकर साथ ही शादी की बधाई देते हुए नजर आएं। चारों तरफ कैमरे को देखते हुए वरुण और नताशा पोज देते हुए दिख रहे हैं।

वरुण अपनी पत्नी नताशा को बताते हुए देखते हैं कि उन्हें किस कैमरे की तरफ देखना है। ऐसे में पैपराजी को पोज देता हुआ देखकर नताशा को प्रोटेक्ट करते हुए पैपराजी से कहते हैं कि आराम से बोलो, डर जाएगी बेचारी। वरुण की इस स्माइल वाली गुजारिश को देखकर पैपराजी ने भी अपनी आवाज कम कर दी।
आपको बता दें कि वरुण और नताशा का प्यार स्कूल के जमाने वाला है। दोनों लोगों को एक साथ स्कूल से जानते हैं। तभी से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले महीने कुली नंबर 1 के प्रमोशन के दौरान वरुण धवन ने रेडियो शो पर बोला कि नताशा दलाल को उनकी मंगेतर हैं।
वरुण ने ये भी कहा कि नताशा उन्हें तीन से चार बार रिजेक्ट कर चुकी हैं। वरुण ने ये भी कहा था कि वह अब शादी करना चाहते हैं। उन्हें अपने भाई-भाभी और भतीजी को देखकर लगता है कि ये सही है।अब उन्हें एक दूसरे के साथ रहना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











