वरुण धवन ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज, वायरल हो रही है तस्वीर!
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद लोग वैक्सीन के लिए काफी उत्सुक दिखे हैं क्योंकि इस स्ट्रेन ने काफी तबाही मचाई थी। ऐसे में सरकार सभी से निवेदन कर रही है अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। बॉलीवुड सितारे भी इस काम में काफी आगे हैं और एक एक करके वैक्सीन लगवा रहे हैं। ऐसे में सुपरस्टार वरुण धवन की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वो वैक्सीन लगवाते हुए नजर आ रहे हैं।
34 साल के वरुण धवन ने सर एचएन फाउंडेशन अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया। इस तस्वीर में वो गुलाबी टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होने एक कैप्शन लिखा है.. 'वैक्सीनेटेड, शानदार डॉक्टरों का धन्यवाद।'

अभिनेता वरुण धवन की इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनके अच्छे जीवन की कामना कर रहे हैँ। अभिनेता ने हाल ही में अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल से शादी की है और इसके बाद वो काम को लेकर काफी बिजी हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय अभिनेता भेड़िया फिल्म को लेकर बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म को लेकर काफी समय से शूटिंग चल रही है लेकिन बीच में लॉकडाउन के कारण बंद हो गई थी।
फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कृति सैनन नजर आएंगी जो कि दूसरी बार उनकी हीरोईन बन रहीं हैं। फिल्म के सेट से अक्सर तस्वीरें सामने आती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











