शूटिंग छोड़ आलिया-वरुण ने की दीवाली की शॉपिंग
आलिया भट्ट और वरुण धवन ने सिंगापुर में की दीवाली की शॉपिंग। आलिया ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर की शेयर।
दीवाली का समय है और सभी लोग इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। तो ऐसे में बॉलीवुड सितारें कैसे पीछे रह सकते हैं। हम बात कर रहे हैं आलिया भट्ट और वरुण धवन की। ये दोनों इन दिनों सिंगापुर में हैं और आने वाली फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

लेकिन इन दोनों ने अपनी शूटिंग के बिज़ी शेड्यूल से समय निकाल ही लिया, और दोनों निकल पड़े दीवाली की शॉपिंग पर। जी हां..आलिया भट्ट और वरुण धवन ने सिंगापुर में दीवाली की शॉपिंग की।
काश मेरा जन्म 60 के दशक में होता : आमिर खान
अपनी इस शॉपिंग और आउटिंग की पिक आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें दोनों काफी मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि आलिया ने दीवाली की जमकर शॉपिंग की।
आपको बता दें कि बद्रीनाथ की दुल्हनिया फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान है। फिल्म अगले साल 10 मार्च को रिलीज़ होगी। ये आलिया और वरुण की साथ में तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों स्टुडेंट ऑफ द ईयर और हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां में लीड रोल निभा चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications