रंगोली ने लिया वरूण धवन से पंगा, मिला करारा जवाब, हाथ जोड़कर टाल दी बात
वरूण धवन की हाज़िरजवाबी का आज हर कोई कायल हो गया। खासतौर से इसलिए क्योंकि ये जवाब वरूण ने दिया कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल को। दरअसल, वरूण ने कंगना रनौत की फिल्म जजमेंटल है क्या ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा कि क्या शानदार ट्रेलर है। लेकिन रंगोली को इससे ज़्यादा तारीफें चाहिए थीं।
रंगोली ने वरूण को कहा कंगना का नाम भी लिख देते सर। उसने भी बड़ी मेहनत की है फिल्म में। इस पर वरूण चुप नहीं बैठे। उन्होंने कहा लीड कास्ट का मतलब वही होता है मैम। सब बहुत बढ़िया लगे - सतीश सर, हुसैन, राज और खासतौर से कंगना। इसके बाद रंगोली और क्या ही कहतीं। उन्होंने थैंक यू सर कहकर बात वहीं खत्म कर दी।

इस बारे में बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि हां मैंने वो बातचीत पढ़ी। दोनों के बीच काफी मज़ाक चल रहा था। गौरतलब है कि कंगना की हमेशा शिकायत रही है कि बॉलीवुड उन्हें बॉयकॉट कर देता है। जब भी उनकी किसी फिल्म का ट्रेलर आता है तो उसकी तारीफ कोई नहीं करता है।
इस बार लोगों ने तारीफ की तो रंगोली चुन चुनकर लोगों को बेइज़्जत कर रही हैं और गड़े मुरदे उखाड़ रही हैं। वैसे वरूण से तो रंगोली पंगा नहीं ले पाईं लेकिन बॉलीवुड के आधा दर्जन लोगों से उनके और कंगना के पंगे हैं -


Click it and Unblock the Notifications











