वरुण धवन ने दिखाया बड़ा दिल- डांसर ईशान के इलाज के लिए कर दी इतने पैसों की मदद
Recommended Video
सलमान खान तो हमेशा दरियादिली दिखाते रहते हैं लेकिन उन्होने नए स्टार्स को भी इस बात से प्रभावित किया है। हाल ही में सुपरस्टार वरुण धवन ने कुछ ऐसा किया की लोग उनपर गर्व करें। वरुण धवन सलमान खान के काफी बड़े फैन हैं और उनको फॉलो करते हैं। दरअसल वरुण धवन ने डांसर ईशान के लिए 5 लाख रुपए दिए हैं क्योंकि उनको ईलाज के लिए मदद की जरूरत थी। गौरतलब है कि डांसर ईशान की गर्दन की हड्डी बैकफ्लिप मारते समय टूट गई थी।
इसके बाद उन्होने सोशल मीडिया के जरिए मदद की मांग की थी। बता दें कि डांसर कार्तिर राजा ने इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर डाला था इसके बाद सुपरस्टार वरुण धवन ने उनकी मदद करने के लिए एक मैसेज किया और लिखा..

Bro, who is this boy? How can I help him? Please tell me. Please call me'. इसके बाद ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और अब लगता है कि ईशान फिर से डांस कर पाएगा।
ऐसे काफी कम स्टार्स हैं जो मुश्किल समय में लोगों को काम आते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म कलंक रिलीज हुई थी जो कि बुरी तरह से फ्लॉप हो गई है। लेकिन उनके दरियादिली ने उनको सबके सामने हिट कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications