Varun Dhawan: एटली की फिल्म सेट पर वरुण धवन को लगी चोट, फोटो के साथ शेयर की हेल्थ अपडेट

Varun Dhawan Injured: वरुण धवन पिछले कुछ समय से अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसका तात्कालिक नाम 'वीडी 18' है। इस फिल्म के साथ वरुण पहली बार निर्माता- निर्देशक एटली के साथ काम कर रहे हैं। पिछले महीने से इसकी शूटिंग शुरु हो चुकी है। वहीं, हाल ही में वरुण सेट पर चोटिल हो गए हैं।
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया और अपनी चोट के बारे में बताया। वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो क्लिप साझा किया। जिसमें उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि शूटिंग के दौरान मेरे पैर में चोट लग गई और मुझे नहीं पता कि मेरे पैर में चोट कैसे लगी, लेकिन इस समय मैं आइस थेरेपी ले रहा हूं।"
वीडियो में देख सकते हैं कि वरुण उनका घायल पैर बर्फ के पानी से भरे बेसिन में डुबाए बैठे हैं। वरुण ने बताया कि वह बर्फ के पानी से जल्द राहत लेने की कोशिश कर रहे हैं।
वीडी 18 की बात करें.. तो रिपोर्ट्स के अनुसार, वरुण धवन की यह फिल्म अगले साल 31 मई को रिलीज होगी। यह फुल ऑन एक्शन पैक्ड एंटरटेनर होने वाली है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में वरुण के अपोजिट कीर्ति सुरेश और वामीका गब्बी होंगी। जवान के निर्देशक एटली और मुराद खेतानी इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म को तमिल निर्देशक कालीस डायरेक्ट कर रहे हैं।
फिलहाल डायरेक्टर एटली अपनी लेटेस्ट फिल्म जवान को लेकर काफी चर्चा में हैं। शाहरुख खान स्टारर ये फिल्म रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
