वरुण धवन ने कलंक टीजर लॉंच के दौरान आलिया को गोद में उठाया- दोहराया पुराना किस्सा
आलिया भट्ट और वरुण धवन ने कितनी फिल्में साथ में की हैं ये तो सभी जानते हैं और हाल ही में कलंक टीजर के लॉंच के दौरान दोनो काफी ज्यादा क्लोज नजर आ रहे थे। टीजर लॉंच इवेंट पर वरुण धवन ने मस्ती मस्ती में फिर वही किया जो कभी फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया के समय किया था। जब दोनो मीडिया के सवालो के जवाब दे रहे थे तभी वरुण धवन ने आलिया को गोद में उठा लिया।
वरुण धवन के आलिया को गोद में उठाने वाला वीडियो और ये तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं और लोगों को ऐसे मस्ती करते हुए आलिया और वरुण काफी ज्यादा पसंद हैं।

हालांकि वरुण धवन ने बाद में आलिया को थोड़ा साइड में जाकर गोद से उतार दिया। इसके पहले भी वरुण धवन ने ऐसी ही हरकत कई बार कर चुके हैं लेकिन दोनो की बॉंडिंग काफी ज्यादा शानदार है।
वरुण और आलिया एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और पहली फिल्म से ही इनकी केमिस्ट्री काफी पॉपुलर है। वरुण और आलिया की ये साथ में चौथी फिल्म है।
इससे पहले दोनों स्टूडेंट ऑफ द ईयर, हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी फिल्मो में साथ काम कर चुके हैं और सभी फिल्में हिट रही हैं। इनकी जोड़ी फैंस को काफी पसंद है।


Click it and Unblock the Notifications