2020 दिवाली धमाका- वरूण धवन करेंगे जबरदस्त 'हॉलीवुड स्टाइल' एक्शन फिल्म, FINAL!
करण जौहर के बैनर तले शशांक खेतान की फिल्म रणभूमि में वरूण धवन फाइनल हैं। फिल्म 2020 दिवाली पर रिलीज होगी। ताजा खबरों की मानें तो शशांक इस फिल्म को धमाकेदार एक्शन फिल्म बनाना चाहते हैं और फिल्म में कई हॉलीवुड स्टाइल एक्शन सीन्स जोड़े गए हैं। सूत्रों की मानें तो वरूण की रणभूमि.. टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इंपासिबल से प्रेरित होगी।
10 दिन- ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका
जुड़वा 2 और ढ़िशूम में वरूण के एक्शन सीन्स देखने के बाद.. निर्देशक ने वरूण के लिए एक फुल एक्शन बनाने की सोची है। फिल्म के ज्यादातर एक्शन सीन्स विदेश में ही फिल्माए जाएंगे। रणभूमि 2019 के मध्य में फ्लोर पर आ जाएगी। फिल्म काफी बड़े स्तर पर शूट की जाएगी।

अफवाहों की मानें तो इस फिल्म में वरूण धवन के साथ जाह्नवी कपूर की जोड़ी बन सकती है। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं, बीच में यह भी खबर आ रही थी कि रणभूमि से पहले शशांक और वरूण किसी और फिल्म में काम करने वाले हैं.. जो कि एक संस्पेंस थ्रिलर होगी।
बहरहाल, यहां जानते हैं वरूण धवन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











