October Trailer - इमोशनल और बिल्कुल अलग लव स्टोरी है अक्टूबर, वरुण धवन का शानदार अंदाज
वरुण धवन और बनिता संधू स्टारर अक्टूबर रिलीज हो चुकी है और फिल्म का ट्रेलर वाकई काफी शानदार है।इसमें दो यंग होटल मैनेजमेंट कंपनी में ट्रेनिंग ले रहे लोगों को दिखाया गया है।दोनों के बीच के काफी खूबसूरत पलों को दिखाया गया है।फिल्म के लोकेशन भी काफी खूबसूरत हैं।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे वरुण धवन अपनी जिंदगी और वर्क लाइफ से खुश नहीं है और बनिता संधू चीजों को सही तरीके से करती हैं लेकिन एक ट्रेजडी सबकुछ गड़बड़ कर देती है। बहरहाल आप भी यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर।
इसमें कोई शक नहीं है कि आपको भी ये काफी इमोशनल और शानदार लगा होगा। ट्रेलर में साफ दिख रहा है कि वरुण धवन ने फिल्म में काफी अच्छा परफॉर्म किया है और फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रर्दशन करेगी इसमें कोई दो राय नहीं है।
फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक कोमल शयन ने दिया है जो काफी अच्छी है। इसके बिना फिल्म आधी अधूरी लगती। सोशल मीडिया पर भी ट्रेलर की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इसे डायरेक्ट सूजीत सरकार ने किया है और प्रोड्यूस रोहिणी लाहिड़ी और शील कुमार ने।आप भी हमें कमेंट सेक्शन में बताना ना भूलें कि आपको फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा।


Click it and Unblock the Notifications