..................... Varun Dhawan starer film October alleged stealing Marathi film full story - Hindi Filmibeat

सलमान से लेकर अजय देवगन तक, 100 करोड़ी तो बना ली लेकिन चोरी करके, चौंकाने वाला आरोप

Recommended Video

Varun Dhawan's October maker blamed for stealing story from this Marathi Film | FilmiBeat

हाल ही में वरुण धवन और बनीचा संधू की फिल्म अक्टूबर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जहां एक तरफ फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वहीं हाल ही में पता चला है कि ये फिल्म किसी मराठी फिल्म की कॉपी है। और तो और मराठी फिल्म के मेकर ने सोशल पोस्ट के जरिए कहा है कि वे फिल्म अक्टूबर के मेकर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तक जाएंगे। इस मराठी फिल्म मेकर का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं हर कोई इस खुलासे पर हैरान है। दूसरी तरफ अभी तक अक्टूबर फिल्म मेकर्स की टीम से इसे लेकर कोई जवाब नहीं आया है।

[BOX OFFICE: वरूण धवन की अक्टूबर.. एक हफ्ता पूरा.. बच गया सुपरस्टार का रिकॉर्ड!]

हेमल त्रिवेदी नाम के एक फिल्ममेकर-एडिटर ने फेसबुक पर शुजीत सरकार के खिलाफ फिल्म चुराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ये फिल्म मराठी मूवी आरती- the unknown love story से कॉपी की गई है। बताया जा रहा है कि ये मराठी फिल्म 18 अगस्त 2017 को रिलीज हुई थी। उन्होंने कहा कि शुजीत सरकार ने फिल्म का प्लॉट, स्टोरी चुराने के साथ ओरिजनल फिल्म से सीन्स और लुक भी हूबहू कॉपी किया है। अक्टूबर के डायरेक्टर ने कभी भी मराठी फिल्म के राइट्स नहीं मांगे ना ही ओरिजनल फिल्म की मेकर सारिका से कॉन्टैक्ट किया।

varun-dhawan-starer-film-october-alleged-stealing-marathi-full-story

वहीं बताया ये भी गया कि फिल्म आरती इस फिल्म के डायरेक्टर के भाई सनी की असल जिंदगी पर आधारित है। बताया जा रहा है कि शूजीत सरकार की इस हरकत से सारिका इस कदर तनाव में आ गई हैं कि वो सुसाइडल केस हो गई हैं। उन्होंने बताया मराठी फिल्म आरती को बनाने के लिए उन्होंने अपना पुश्तैनी घर तक बेच दिया था। वे कानूनी कार्रवाई का खर्चा उठाने में सक्षम नहीं हैं, मैं सारिका की इस लड़ाई में मदद करूंगा।

उन्होंने कहा कि हम आरती का हिंदी वर्जन बनाने ही वाले थे कि अक्टूबर रिलीज हो गई। मैं सारिका की इस लड़ाई में मदद करूंगा। वहीं सिर्फ अक्टूबर ही नहीं बॉलीवुड की कई और भी फिल्मों पर कॉपी करने का आरोप लग चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X