सलमान खान की सुपरहिट फिल्म.. REMAKE फाइनल.. ये होंगे हीरो!
सलमान खान की जुड़वा 2 के बाद बॉलीवुड के यंग सलमान एक और रीमेक फिल्म में फाइनल होने वाले हैं। जी हां, यंग सलमान.. यानि की हम बात कर रहे हैं वरूण धवन की। जो सलमान की फिल्मों के लिए बेस्ट माना जाता है।
'टाईगर जिंदा है' की जबरदस्त ओपनिंग.. BOX OFFICE पर आया तूफान!
रिपोर्ट्स की मानें तो 1999 में आई सलमान खान- करिश्मा कपूर- सुष्मिता सेन स्टारर कॉमेडी फिल्म बीवी नंबर वन के रीमेक में वरूण धवन नजर आएंगे। डेविड धवन की यह फिल्म सुपरहिट रही थी।

सूत्रों की मानें तो इस फिल्म को भी डेविड धवन की डाइरेक्ट करेंगे। मैं तेरा हीरो, जुड़वा 2 के बाद वरूण धवन के साथ यह उनकी तीसरी फिल्म होगी। वहीं, वरूण भी बीवी नंबर वन की रीमेक को लेकर काफी उत्साहित हैं.. क्योंकि यह उनकी फेवरिट कॉमेडी फिल्मों में है।


Click it and Unblock the Notifications