नाना पाटेकर-तनुश्री दत्ता विवाद- तनुश्री के सपोर्ट में आए वरुण धवन ने बोली इतनी बड़ी बात
अभिनेता नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता का विवाद एक के बाद एक मोड़ ले रहा है और कोई ना अभिनेता या अभिनेत्री आकर तनश्री के साथ खड़ी हो रही है। हाल ही में इस मामले में अभिनेता वरुण धवन का नाम भी सामने आया है। इस केस के बारे में वरुण ने अपनी राय रखी है और उनकी राय ये कह रही है कि वो इस मामले में तनुश्री दत्ता के साथ खड़़े है। बता दें कि वरुण से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा कि सच तो है कि फिल्म सुई धागा में बिजी होने के कारण उनको इस बारे में बिल्कुल पता नहीं चला।
लेकिन वो ये कहना चाहेंगे कि इंडस्ट्री सबको एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। चाहे वो लड़का, लड़की हो या कोई बच्चा ही क्यों ना हो। हमें सबको सुरक्षित रखना है और ये हमारी सबकी जिम्मेदारी है।

तनुश्री ने आरोप लगाया था कि नाना ने उनके हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान उनको सेक्सुअल हैरेस किया था और विरोध करने पर उनको फिल्म से हाथ धोना पड़ा।
इसके अलावा उनकी गाड़ी में जिसमें उनका परिवार भी बैठा था हमला किया गया था और तोड़फोड़ की गई थी। फिलहाल नाना ने इस बात को सिरे से खारिज किया है और मुंबई वापस आने के बाद प्रेस कॉंफ्रेंस बुलाकर इस बात का जवाब देने की बात कही है।


Click it and Unblock the Notifications