..................... पैपराजी का फोन छीनकर गर्लफ्रेंड से बात करने लगे वरुण धवन, मजेदार वीडियो वायरल! Varun Dhawan snatches paparazzi's phone and starts talking to his girlfriend, funny video! - Hindi Filmibeat

पैपराजी का फोन छीनकर गर्लफ्रेंड से बात करने लगे वरुण धवन, मजेदार वीडियो वायरल!

varun dhawan

वरुण धवन इस वक्त काफी अच्छे मूड में हैं और हों भी क्यों ना? क्योंकि उनके घर में बच्ची का जन्म हुआ है। जी हां, उनकी पत्नी नताशा दलाल हाल ही में मां बना हैं। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वरुण धवन को एक पैपराजी के साथ मस्ती करते हुए देखा गया था।

इस दौरान भेड़िया एक्टर ने पैपराजी का मोबाइल छीन लिया था और खुद ही बातें करने लगे थे। इस वीडियो को एक पैपराजी पेज पर ही साझा किया गया है। वीडियो में हम देख सकते हैं कि वरुण अपने जिम से बाहर आ रहे हैं जब उन्हें शटरबग्स से बात करते देखा गया।

फिर अचानक उसने एक पैपराजी का फोन छीन लिया और उसकी गर्लफ्रेंड से बात करने लगे। उसने उससे कहा कि दूसरा वो बिजी है और हंसने लगे। फैन्स ने भी इस पर रिएक्शन दिया। अपने जीवन के इस रोमांचक चरण को जोड़ते हुए, वरुण एक नए घर में जाने की भी योजना बना रहे हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग बातें कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''वो काफी लकी लड़की है।'' एक ने लिखा, ''वरुण धवन पटाले का इसकी GF को।'' एक ने लिखा, ''अभी वरुण को गाली देने वाले आएंगे सबकी निगाहें रफ़ा पर साझा किया था ना इसने आते ही होंगे असली देशभक्त।''

एक ने लिखा, ''नो बकवास सीधा बात।'' इस तरह से लोग लगातार बातें कर रहे हैं। हालांकि इन कमेंट्स पर किसी की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। फिलहाल आप देखिए वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

Read more about: varun dhawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X