एयरपोर्ट पर सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर वरुण धवन ने लगाई पापारज्जी की क्लास, वायरल हुआ वीडियो!
कोरोना वायरस का ये नया स्ट्रेन तबाही मचा रहा है और लाखों लोग हर दिन इससे पीड़ित हो रहे हैं। ऐसे में आपको हमेशा सावधानी बरतनी है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है। हाल ही में इसी को लेकर अभिनेता वरुण धवन कुछ फोटोग्राफर्स पर भड़क गए है और उनको दूर रहने की हिदायत दे डाली। इसके अलावा उन्होने फैंस के साथ सेल्फी लेने के लिए भी मना कर दिया।
गौरतलब है इस दौरान पापारज्जी को वरुण धवन ने कहा कि.. प्लीज, आप सभी जिम्मेदार बनिए। ये भीड़ अपने तक रखिए। ये बिल्कुल गलत है। इसके अलावा वरुण धवन ने मास्क को लेकर भी लोगों को हिदायत दी थी।

गौरतलब है कि इस घटना के बाद वरुण धवन काफी ज्यादा चर्चा में है और उन्होने पापारज्जी की जमकर क्लास लगाई है। इसके बाद फैंस का कहना है कि वरुण धवन ने बिल्कुल सही किया है।

सामाजिक दूरी
इस समय सभी को सामाजिक दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ये वीडियो ViralBhayani ने पोस्ट किया है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वरुण धवन अरुणाचल प्रदेश में फिल्म भेड़िया की शूटिंग कर रहे हैं जो कि कोरोना के चलके बंद कर दी गई है।

एक्टिव रहते हैं
इस फिल्म में कृति सेनन भी अहम रोल में हैं जिनकी तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैं। वरुण धवन इसके अलावा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं।

कुली नंबर 1
आखिरी बार उनको फिल्म कुली नंबर 1 रीमेक में देखा गया था जिसमें उनको काफी पसंद किया गया था। उनके साथ अभिनेत्री सारा अली खान लीड रोल में दिखीं थीं।

फीके लगे हैं
हालांकि जितना माना जा रहा था... इस फिल्म ने उतना धमाका नहीं किया था। लोगों का कहना था कि वरुण धवन ने फिल्म में गोविंदा की एक्टिंग करने की कोशिश की है लेकिन काफी फीके लगे हैं।


Click it and Unblock the Notifications