OMG..अब वरूण धवन रोमांटिक रोल में नहीं दिखाई देंगे..आखिर क्यों...

बद्रीनाथ की दुल्हनिया और जुड़वा 2 के बाद वरूण धवन खुद को एक नए किरदार में देखना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए निर्देशक शुजीत सरकार से मुलाकात भी की है। वह जल्द इस पर से पर्दा उठा सकते हैं।

By Prachi Dixit

वरूण धवन ने एक बार फिर अपनी रोमांटिक हिरो वाली छवि से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं। जी हां, इसमें उनकी मदद और कोई नहीं बल्कि पिंक के निर्माता शुजीत सरकार कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शुजीत सरकार और वरूण धवन की एक फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर खास मुलाकात हुई है। इस डार्क फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर वरूण और शुजीत में काफी समय पहले से बातचीत चल रही थी।

Varun Dhawan

आखिरकार वरूण धवन ने इस फिल्म को पर अपनी हामी की मुहर लगा दी है। गौरतलब है कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बाद वरूण लगातार केवल रोमांटिक और कॅामेडी फिल्मों का चयन कर रहे थे।

ऐसे में बदलापुर से उन्होंने अपनी इमेज बदली और यह साबित करके दिखाया कि वह हर तरह के किरदार में खुद को फिट बैठा सकते हैं।ऐसा माना जा रहा है कि बदलापुर के कारण वरूण धवन को शुजीत सरकार की इस गंभीर स्क्रिप्ट का हिस्सा बनने का मौका मिला है।शुजीत बदलापुर में वरूण धवन की परफॉरमेंस से बेहद प्रभावित हुए थे। उन्होंने तभी वरूण के साथ काम करने का मन बना लिया था।

दूसरी तरफ वरूण धवन भी यह हमेशा से कहते रहे हैं कि वह एक तरह के किरदार और फिल्मों में नहीं बंधना चाहते हैं। उन्हें फिल्मों के लिहाज से खुद को रिस्क मे डालना पसंद है।

बहरहाल, वरूण धवन और शुजीत सरकार ने अभी इस फिल्म के संबंध में कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी है। वरूण भी इन दिनों बद्रीनाथ की दुल्हनिया के प्रमोशन में बिजी हैं । इसके बाद वह जुडवा 2 की तैयारी में जुट जायेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X