वरुण धवन, श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' की रिलीज डेट FINAL- कंगना रनौत से लेंगे टक्कर

By Staff

रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही वरूण धवन, श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' की रिलीज डेट बदल दी गई है। अब फिल्म नवंबर में नहीं बल्कि 24 जनवरी 2020 में रिलीज होगी। फिल्म में वरूण, श्रद्धा के अलावा प्रभुदेवा और नोरा फतेही भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। जल्द ही दुबई में फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरु होने वाली है।

बता दें, पहले यह फिल्म 8 नवंबर 2019 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। खास बात है कि 24 जनवरी 2020 को पहले ही कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' के लिए लॉक कर लिया है। लिहाजा, अब 'स्ट्रीट डांसर' और 'पंगा' क्लैश होने वाली है।

Street Dancer

अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म पंगा में कंगना रनौत मुख्य किरदार में दिखेंगी। यह फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा होगी, जो कबड्डी प्लेयर की जिंदगी दिखाएगी। इस फिल्म के लिए कंगना काफी ट्रेनिंग भी ले रही हैं। कोई शक नहीं कि यह काफी दमदार टक्कर होने वाली है।

'स्ट्रीट डांसर' की बात करें तो इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी डांस फिल्म माना जा रहा है। यह थ्रीडी फिल्म होगी, जिसे आईमैक्स फॉर्मेट और 4डी पर भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म पूरी तरह से डांस पर आधारित होगी।

गौरतलब है कि पहले इस फिल्म में वरूण धवन के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी फाइनल की गई थी। लेकिन कैट उस वक्त सलमान खान के साथ 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त थीं। लिहाजा, कैट ने फिल्म को इंकार कर दिया। जिसके बाद श्रद्धा की एंट्री हुई। वरूण- श्रद्धा इससे पहले एबीसीडी 2 जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X