Just In: वरूण धवन ने ट्वीट किया अपनी अगली फिल्म का नाम शानदार लोगो के साथ, दीवाली धमाका
आज ही सुबह वरूण धवन ने अपनी डांस फिल्म से अपना एक लुक ट्वीट कर सबको कहा था कि रूल ब्रेकर्स यानि कि नियम तोड़ने वाले, 8 नवंबर, 2019 को आने वाले हैं। लेकिन फिल्म का नाम क्या है ये किसी को नहीं पता था। अब वरूण धवन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में फिल्म का लोगो और नाम अपने फैन्स को दे दिया है।
रेमो डीसूज़ा की ये फिल्म कहलाएगी स्ट्रीट डांसर 3D। फिल्म 3D में शूट की जा रही है और ये बॉलीवुड की पहली 3D डांस फिल्म होगी। माना जा रहा था कि ये फिल्म एबीसीडी का तीसरा भाग होगी। लेकिन अब ये फिल्म टीसीरीज़ प्रोड्यूस कर रही है और एबीसीडी, डिज़्नी की फिल्म थी। इसलिए एबीसीडी टाईटल फिल्म को नहीं दिया जा सका।
फिल्म का नाम है स्ट्रीट डांसर 3D। फिल्म में वरूण धवन और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। माना जा रहा है कि फिल्म में वरूण धवन एक भारतीय डांसर है जो एक कंपिटीशन में एक पाकिस्तानी डांसर से मिलते हैं और फिर उन्हें प्यार हो जाता है। डांस और रोमांस की इस उधेड़बुन को रेमो नवंबर में लेकर आ रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म का एलान काफी पहले किया जा चुका है और खबर है कि टीसीरीज़ इस प्रोजेक्ट पर 100 करोड़ रूपये लगाने वाला है। जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ डीटेल्स -


Click it and Unblock the Notifications