वरुण धवन ने दिखाई अपनी 13 दिन की बेटी की झलक, बोले- एक लड़की का पिता बनकर मुझे...

Varun Dhawan showed a glimpse of his 13-day-old daughter: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं। बता दें कि न्यूली फादर ने खास फादर्स डे के मौके पर अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई है। 3 जून को वरुण धवन की बेटी का जन्म हुआ था। जिसके बाद फैन्स काफी उत्साहित थे कि कब वरुण की बेटी की झलक देखने को मिलेगी वहीं हाल ही में अपने लेटेस्ट पोस्ट में वरुण ने अपनी 13 दिन की बेटी की एक झलक साझा की है।
वरुण धवन ने शेयर की खास तस्वीर
वरुण धवन की वायरल हो रही पोस्ट में देखा जा सकता है कि एक्टर ने अपनी बेटी का चेहरा छिपाया हुआ है और एक हाथ की तस्वीर साझा की है। बेटी ने पिता की उंगली कसकर पकड़ी है। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही वरुण लिखते हैं- 'हैप्पी फादर्स डे। मेरे पिता ने मुझे सिखाया कि इस दिन को मनाने का सबसे अच्छा तरीका है बाहर जाकर अपने परिवार के लिए काम करना, इसलिए मैं भी यही करूंगा। एक लड़की का पिता हूं मुझे इससे ज़्यादा खुशी नहीं हो सकती।'
परिणीति चोपड़ा ने किया फनी कमेंट
बता दें कि वहीं इस पोस्ट की दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि वरुण धवन अपने डॉगी जॉय का पंजा कपड़े नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस पोस्ट पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लकी डैडी तो वहीं दूसरे ने लिखा- यह सबसे खास पल होता है। बता दें कि वरुण की इस पोस्ट को देखने के बाद एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा- गर्ल डैड - वीडी बड़ा हो गया रे तू...वहीं जाह्नवी कपूर ने हार्ट इमोजी बनाकर तस्वीर की तारीफ की है।


Click it and Unblock the Notifications