..................... Varun Dhawan shines in IFFI! Screamed like a bhediya with actress Rupali Suri, Film is all set to release on 25th Nov। IFFI में दिखा वरुण धवन का जलवा! एक्ट्रेस रुपाली सूरी के साथ भेड़िया बनकर लगाई चीख! - Hindi Filmibeat

Bhediya: IFFI में दिखा वरुण धवन का जलवा! एक्ट्रेस रुपाली सूरी के साथ यूं कि मस्ती

Bhediya

PICS!
IFFI में दिखा वरुण धवन का जलवा! एक्ट्रेस रुपाली सूरी के साथ भेड़िया बनकर लगाई चीख!

गोवा में इन दिनों सितारों का तांता लगा हुआ है। IFFI फेस्टिवल का हर दिन सितारों से भरा हुआ हैं। अभिनेत्री रूपाली सूरी भी एक खास अंदाज में वरुण धवन के साथ बॉन्डिंग शेयर करती हुई नजर आईं। दरअसल, वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर 'भेड़िया', गोवा में धमाल मचा रहा है। एक्ट्रेस रुपाली सूरी को भेड़िया की चीख कैसे निकाली जाती हैं उसकी एक झलक दिखाई।

तस्वीरों में साफ दिख रहा हैं कि स्टेज पर हाथों में माइक लेकर वरुण अपनी आनेवाली फ़िल्म भेड़िया की रिहर्सल कर रहे है और फिर एक्ट्रेस रुपाली सूरी को भेड़िया की आवाज की नकल करना सीखा रहे हैं जिसे रुपाली पूरा करने की कोशिश कर रही हैं। इसमें दोनों का साथ सेलेब्रेटी कोरियोग्राफर मुद्दसर खान भी देते दिखे।

वरुण के साथ बिताए हुए वक़्त के बारे में रुपाली सूरी ने कहा- 'मैंने वरुण से भेड़िया के बारे में बात की और फिर उन्होंने इतनी सहजता से भेड़िया की नकल उतारी ।कोरियोग्राफर मुद्दसर खान भी हमारे साथ उस मस्ती में शामिल हो गए। ये सब बहुत खूबसूरत था। मैं दर्शकों से गुजारिश करूंगी कि वो इस हफ्ते रिलीज हो रही फिल्म 'भेड़िया' को जरूर देखें।'

कृति सेनन हैं लीड एक्ट्रेस

कृति सेनन हैं लीड एक्ट्रेस

बता दें कि फिल्म में वरुण धवन के अलावा कृति सेनन लीड एक्ट्रेस हैं। फिल्म के ट्रेलर से लेकर गाने तक में वरुण धवन और उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद की जा रही है। दोनों इससे पहले रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' में साथ नजर आ चुके हैं।

दोनों ने कमाल का काम किया था

दोनों ने कमाल का काम किया था

फिल्म में दोनों ने एक साथ बहुत ही शानदार काम किया था और लोगों को अभिनय पसंद आया था। 'भेड़िया' 25 नवंबर को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है और फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं।

करेंगे फिर धमाल

करेंगे फिर धमाल

देखकर ऐसा लग रहा है कि वरुण धवन धमाका करने वाले हैं। दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर देखने का इंतजार फैंस को बेसब्री से है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

कृति सैनन की बात करें तो वो आदिपुरुष, गणपत और कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म शहजादा को लेकर बिजी हैं। अगले साल कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स रिलीज होंगे। जबकि वरुण धवन कुछ अनटाइटल्ड फिल्मों से जुड़े हैं। इसके अलावा वो जाह्नवी कपूर के साथ 'बवाल' में नजर आएंगे। उनका पूरा फोकस इस वक्त फिल्म 'भेड़िया' पर ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X