..................... Varun Dhawan shares the first look of his niece and the family picture will melt your heart - Hindi Filmibeat

वरुण धवन बने चाचू नं 1, क्यूट भतीजी की पहली झलक आई सामने

By Salman

Recommended Video

Varun Dhawan becomes 'Chachu No 1'; Introduces Niece with THIS Adorable picture | FilmiBeat

बॉलीवुड की हिटमशीन के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता वरुण धवन के परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत किया गया है। बता दें कि वरुण धवन के भाई और फिल्म ढिशूम के डायरेक्टर रोहित धवन पिता बन गए है। रोहित की पत्नी जाह्नवी देसाई धवन एक सुंदर से बेटी को जन्म दिया है। इस बात से पूरा परिवार काफी ज्यादा खुश है और एक फोटो सोशल मीडिया पर सहपरिवार साझा की गई है। अपनी भतीजी के साथ खड़े वरुण धवन ने चाचू नं 1 प्रिंट की टी-शर्ट पहनी हुई है।

वरुण धवन ने भतीजी का पहला लुक सबके सामने पेश किया है और उनके साथ बेबी के पिता नं 1 रोहित, मां नं 1 जाह्नवी, दादू नं 1 डेविड और दादी नं 1 करुणा धवन भी नजर आ रही है।

varun dhawan, वरुण धवन

बता दें कि इस क्यूट सी तस्वीर को वरुण धवन के द्वारा सोशल मीडिया में पोस्ट किया है जिसमें बेबी की मां उनको गोद में लिए हुए नजर आ रही है। बता दें कि पोस्ट में वरुण धवन काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे है।

\इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए वरुण धवन लिखते है कि ये लव एट फर्स्ट साइट है। अपनी फैमिली नं 1 के साथ इस तस्वीर को साझा करने के बाद वरुण धवन को काफी अच्छे अच्छे कमेंट मिल रहे है।

वरुण धवन के फैंस उनको चाचू बनने पर शुभकामनाएं भी भेज रहे है। वरुण धवन इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है फिर चाहे वो उनकी फिल्में हो या फिर उनकी लवलाइफ।

इस समय वो नताशा दलाल को डेट कर रहे है और कई जगह पर उनके साथ ही स्पॉट किए जाते है। बता दें कि वरुण धवन इस समय फिल्म सुई धागा की शूटिंग में काफी ज्यादा बिजी चल रहे है और उनके साथ फिल्म में लीड रोल अनुष्का शर्मा नजर आने वाली है।

वरुण धवन की आखिरी रिलीज हुए फिल्म अक्टूबर भी बॉक्सऑफिस पर काफी अच्छी रही थी और लोगों को एक बार फिर उनका अभिनय काफी ज्यादा पसंद आया था। फिलहाल वरुण धवन घर मे एक नन्हे मेहमान के आने से काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X