..................... Varun Dhawan shares pic with Taapsee Pannu from Judwaa 2 set - Hindi Filmibeat

तापसी को वरूण धवन ने बोला 'गुडबाय' कुछ इस अंदाज में!

वरूण धवन ने जुड़वा 2 के सेट से तापसी पन्नू की तस्वीर शेयर की और शूटिंग पर आखिरी दिन होने के कारण उन्हें गुडबाय बोला

By Shweta

वरूण धवन और तापसी पन्नू जुड़वा 2 में एक साथ पहली बार नजर आएंगे। ऐसा लगता है कि दोनों की आपसी बॉन्डिंग काफी अच्छी हो गई है। ये हम नहीं कह रहे लेकिन वरूण धवन की इंस्टाग्राम पोस्ट देखकर तो यही लगता है। दरअसल तापसी पन्नू Uk में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं।

वरूण धवन ने तापसी पन्नू की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें गुडबाय लिखा है कि वो भी जल्दी फिल्म की शूटिंग पूरी कर घर लौटेंगे। साथ ही ये भी लिखा कि "UK में फिल्म की शूटिंग करना काफी मजेदार था और ऐसा इसलिए हो पाया क्योंकि मैं एक अच्छी टीम के साथ हूं।"

varun-dhawan-shares-pic-with-taapsee-pannu-from-judwaa-2-set

जुड़वा 2 सलमान खान, करिश्मा कपूर और रंभा स्टारर सुपरहिट फिल्म की रीमेक है। जुड़वा को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। जुड़वा 2 में वरूण धवन, तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस हैं।हम आपको बता दें कि सलमान खान और करिश्मा कपूर फिल्म में कैमियो में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X