विमेंस डे: वरुण धवन ने पत्नी नताशा दलाल संग शेयर की फोटो, देश की सभी महिलाओं के लिए कही खूबसूरत बात

एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भेड़िया की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस सिलसिले में वह अरुणाचल प्रदेश में हैं। उनके साथ कृति सेनन और उनकी पूरी टीम है। आज विमेंस डे के मौके पर वरुण धवन ने पत्नी और मां समेत परिवार की महिलाओं के साथ खूबसूरत फोटो शेयर कीं।

वरुण धवन ने नताशा के साथ विमेंस डे पर तस्वीरें शेयर कीं। इस फोटो में नताशा पति वरुण को दबाती नजर आ रही है। इसे को लेकर वरुण ने कहा, भारतीय नारी सब पर भारी। लेकिन इसी के साथ वरुण धवण ने देश की सभी महिलाओं के लिए बहुत ही प्यारी बात लिखी।

वरुण धवन ने अपनी मां और परिवार के दूसरे महिला सदस्यों के साथ भी फोटो शेयर की। इन तस्वीरों को देख आयुष्मान खुराना ने भी कमेंट किया।

वरुण धवन ने क्या लिखा

वरुण धवन ने क्या लिखा

वरुण धवन ने लिखा,हैप्पी विमेंस डे। भारतीय नारी सब पर भारी। ये बहुत अच्छा है कि हम सभी सोशल मीडिया पर खूबसूरत फोटो शेयर कर रहे हैं। लेकिन हमारा असली कर्तव्य है कि हम सब वास्तव में देश की सभी महिलाओं को सेफ रखें। सुरक्षित माहौल दें।

वरुण धवन की भेड़िया

वरुण धवन की भेड़िया

वरुण धवन इन दिनों भेड़िया फिल्म के चलते अरुणाचल प्रदेश में हैं। इस दौरान उन्होंने यहां के सीएम से भी मुलाकात की।

दर्शकों से थिएटर्स में फिल्म देखने की अपील की

दर्शकों से थिएटर्स में फिल्म देखने की अपील की

भेड़िया शूट के दौरान ही वरुण धवन और कृति सेनन ने रूही फिल्म की स्पेशल स्क्रीन में हिस्सा लिया। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर कहा कि सभी दर्शकों से अपील करते हैं कि कई महीनों के बाद थिएटर्स फिर से खुले हैं तो प्लीज सब लोग सिनेमाघरों में फिल्में देखें और मनोरंजन जगत में योगदान दें।

वरुण ने छोड़ी ये फिल्म

वरुण ने छोड़ी ये फिल्म

वरुण धवन मिस्टर लेले नाम की फिल्म में नजर आने वाले थे जिसका पोस्टर भी रिलीज हो चुका था लेकिन इस फिल्म से उन्होंने पल्ला झाड़ लिया। अब खबरें हैं कि विक्की कौशल और कियारा को लेकर ये फिल्म बन सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X