वरूण धवन ने शेयर किया अपना पहला पोस्टर, यूं किया था बॉलीवुड डेब्यू

By Staff

वरूण धवन ने सात साल पहले अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था एक पोस्टर के साथ। स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पोस्टर। 1 अगस्त 2012, आज से ठीक सात साल पहले, फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था जिसमें वरूण धवन स्टूडेंट के तौर पर दिखाई दे रहे थे। वरूण ने ये अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर शेयर किया। स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ करण जौहर ने तीन नए चेहरों को लॉन्च किया था।

सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और वरूण धवन ने एक साथ अपना बॉलीवुड का सफर शुरू किया था। इस पोस्टर में वरूण धवन बिल्कुल अलग दिखाई दे रहे हैं और उन्हें देखकर आपको समझ आएगा कि कैसे वो वहां से यहां तक के सफर में सुपरस्टार बन चुके हैं।

varun-dhawan-shares-his-first-bollywood-poster-from-student-of-the-year

गौरतलब है कि आज से लगभग सात साल पहले करण जौहर ने बॉलीवुड को तीन शानदार टिमटिमाते सितारे दिए - सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और वरूण धवन। लेकिन वरूण धवन इस लिस्ट में सबसे ऊपर खड़े होते हैं। कारण ये कि इन सात सालों में सलमान - शाहरूख के पीछे खड़े होने वाले वरूण धवन आज उनके साथ खड़े हैं।

7 सालों में वरूण धवन बॉक्स ऑफिस को लगभग 720 करोड़ की कमाई दे चुके हैं। 10 फिल्मों में 700 करोड़ की कमाई के लिहाज़ से वरूण प्रति फिल्म करीब 70 करोड़ का एवरेज दे रहे हैं जो कि शानदार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X