"स्ट्रीट डांसर 3D" का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज- वरुण धवन करेंगे 2020 की धमाकेदार शुरुआत
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' डी का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। साथ ही फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है। वरुण धवन ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि.. ट्रेलर 7 दिनों के बाद, यानि की 18 दिसंबर को रिलीज होने वाला है। ट्रेलर को सलमान खान की फिल्म दबंग 3 के साथ जोड़ा जाएगा। कोई शक नहीं कि फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। फिल्म में वरुण, श्रद्धा के साथ नोरा फतेही भी मुख्य किरदार में हैं। वहीं, प्रभुदेवा भी अहम रोल में होंगे।

खास बात है कि 24 जनवरी 2020 को पहले ही कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' के लिए लॉक कर लिया था। लिहाजा, अब 'स्ट्रीट डांसर' और 'पंगा' क्लैश होने वाली है। 'स्ट्रीट डांसर' की बात करें तो इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी डांस फिल्म माना जा रहा है। यह थ्रीडी फिल्म होगी, जिसे आईमैक्स फॉर्मेट और 4डी पर भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म पूरी तरह से डांस पर आधारित होगी।
यह रेमो डिसूजा की 'एबीसीडी' सीरिज की अगली फिल्म है। गौरतलब है कि पहले इस फिल्म में वरूण धवन के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी फाइनल की गई थी। लेकिन कैट उस वक्त सलमान खान के साथ 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त थीं। लिहाजा, कैट ने फिल्म को इंकार कर दिया। जिसके बाद श्रद्धा की एंट्री हुई। वरूण- श्रद्धा इससे पहले एबीसीडी 2 जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











