Salman Khan के सामने डांस करने पर घबराए Varun Dhawan, बोले- भारत का सबसे बड़ा कुंवारा...
Varun Dhawan Viral Video: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता वरुण धवन पिछले लंबे समय से अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के लिए काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। कुछ वक्त पहले फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया था और इसको काफी ज्यादा पसंद भी किया गया। लेकिन इस समय वरुण धवन इस फिल्म के प्रमोशन में काफी ज्यादा व्यस्त है और इसी बीच इंस्टाग्राम पर उन्होंने इस फिल्म का एक BTS वीडियो भी साझा किया है जिसमें वह जबरदस्त डांस करते हुए नजर आए।

वरुण धवन के डांस में फैन्स को किया इंप्रेस
वायरल हो रहे इस वीडियो में वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के गाने 'ब्याह करवा दो जी' की रिहर्सल करते हुए नजर आ रहे हैं। जहां सेट पर सलमान खान भी नजर आए। वरुण धवन इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखते हैं कि "भारत के सबसे बड़े कुंवारे के साथ डांस करते हुए हमेशा घबराहट तो होती ही है।"
सलमान का रिएक्शन
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि हो हुक स्टेप करने के बाद में वरुण धवन बेसब्री से सलमान खान के पास में उनका फीडबैक लेने के लिए जाते हैं। लेकिन इस दौरान सलमान खान उनको चढ़ते हुए पूछ लेते हैं कि 'क्या यह रिहर्सल थी या असली शॉट था?' इस बात को सुनकर वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन जोर-जोर से हंसने लग जाते हैं।
फैन्स ने दी वीडियो पर प्रतिक्रियाएं
वायरल हो रही है इस वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लगता है कि ऐसा तो सिर्फ भाईजान ही पूछ सकते हैं। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि सलमान खान का वरुण धवन को रोस्ट करना तो पक्का ही है। एक अन्य यूजर लिखता है कि मस्त वीडियो है यार।
कब आ रही है वरुण धवन की फिल्म?
जानकारी के लिए आपको बता दें कि वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में पूजा हेगड़े और मृदाल ठाकुर साथ में नजर आने वाली है। इस फिल्म के डायरेक्टर वरुण धवन के पिता डेविड धवन है। 22 मई 2026 को थिएटर में यह फिल्म रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications