वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी का एक साल, अभिनेता ने साझा कीं अनदेखी तस्वीरें!

सुपरस्टार वरुण धवन इस वक्त अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों का हिस्सा हैं लेकिन इस वक्त अनकी पर्सनल लाइफ को लेकर खबर हैं। दरअसल वरुण धवन के लिए काफी स्पेशल दिन है। बता दें आज यानि 24 जनवरी 2022 को वरुण धवन को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड-फैशन डिजाइनर नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधे एक साल हो गया है। इस जोड़े ने अलीबाग में बेहद सुरक्षित तरीके से शादी की थी,

जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। वरुण धवन और नताशा दलाल इस मौके पर काफी खुश हैं और दोनों शादी के एक साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।

varun dhawan, natasha dalal, वरुण धवन, नताशा दलाल

इस दौरान वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर कुछ अनसीन तस्वीरें पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी और नताशा को विश किया है। परिवार द्वारा उनकी शादी के लिए नो फोटो पॉलिसी पर फैसला करने के बाद वरुण पिछले साल अपने विवाह से तस्वीरें साझा करने वाले पहले व्यक्ति थे।

जो तस्वीरें पोस्ट की हैं वो मंडप की है

जो तस्वीरें पोस्ट की हैं वो मंडप की है

वरुण धवन ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं वो मंडप की है। इसके साथ उन्होने कैप्शन में हार्ट इमोजी साझा की है और 1 लिखा है। इस पोस्ट पर कई सितारे भी रिएक्ट कर रहे हैं। सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ ने लिखा है.. मुबारकबाद। इसके अलावा करिश्मा कपूर ने भी कमेंट करते हुए रिएक्शन दिया है।

सोशल मीडिया पर धमाका

सोशल मीडिया पर धमाका

बता दें कि सुपरस्टार वरुण धवन अक्सर अपने सोशल मीडिया पर धमाका करते रहते हैं। वर्कफ्रंट पर वो भेड़िया को लेकर बिजी हैं और इस वक्त लगातार शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कृति सैनन नजर आने वाली हैं जो कि शानदार अदाकारा हैँ।

दिलवाले में साथ देखा गया था

दिलवाले में साथ देखा गया था

इसके पहले भी वरुण धवन और कृति को फिल्म दिलवाले में साथ देखा गया था। वरुण धवन की पिछली फिल्म कुली नंबर वन फ्लॉप साबित हुई थी और ऐसा कहा जा रहा है कि वरुण धवन किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैँ।

म्यूजिक काफी पसंद किया गया था

म्यूजिक काफी पसंद किया गया था

इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान नजर आईं थीं और कुली नंबर वन गोविंदा की फिल्म की रीमेक थी। हालांकि इसका म्यूजिक काफी पसंद किया गया था। अभिनेता जल्दी अपनी आने वाली फिल्मों की अपडेट्स के साथ सामने आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X