स्टेशन पर बोझ उठाती महिला कुली की तस्वीरें आईं सामनें- वरुण धवन बोले 'ये हैं कुली नंबर 1'
सुपरस्टार वरुण धवन इस समय फिल्म कुली नंबर 1 रीमेक को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सारा अली खान नजर आने वाली हैं। हालांकि फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है औऱ अब लोग फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैँ। लेकिन इस समय वरुण धवन ने कुछ ऐसा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दिया है जिसकी चर्चा हो रही है। बता दें कि वरुण धवन ने एक लेडी कुली की तस्वीर साझा कि जिसको भारतीय रेलवे मंत्रालक के ऑफिसियल पेज पर पोस्ट किया गया था।
इस तस्वीर में कई महिला कुली नजर आ रही हैं। इसको साझा करते हुए वरुण धवन ने लिखा है.. ये हैं कुली नंबर वन। ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। इस फिल्म को लेकर वरुण धवन काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

वरुण धवन ने कहा कि वो काफी अलग जनरेशन का माहौल था और उसको अब में तब्दील करना काफी मुश्किल है। लेकिन हम लोग इसपर काफी मेहनत कर रहे हैं।
मैं और सारा अली खान वही करने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं जो गोविंदा और करिश्मा कपूर ने किया था। वरुण ने हाल ही में कहा था कि..
ये उस फिल्म की रीमेक नहीं है लेकिन उससे हम काफी कुछ सीख जरूर रहे हैं। दोनो फिल्मों की खास बात ये है कि डेविड धवन ही दोनो के निर्देशक हैं। अब देखना ये है कि रिलीज के बाद फिल्म किस तरह का काम करती है।


Click it and Unblock the Notifications