सलमान खान के गानों पर शर्टलेस वरुण धवन का जबरदस्त वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल
21 दिनों के लॉकटडाउन में बॉलीवुड सितारे भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो चुके हैं और समय समय पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। कोई झाड़ू लगाता दिख रहा है, कोई खाना बनाते, तो कोई वर्कआउट करते अपनी वीडियो शेयर कर रहे हैं। हाल ही में वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां वो शर्टलेस होकर सलमान खान की फिल्म औजार के गानों पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वरुण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में वरुण धवन 1997 में आई औज़ार फिल्म के हिट गाने 'आई लव यू, आई लव यू' गाते दिख रहे हैं। कोई शक नहीं कि वरुण भी आम पब्लिक की तरह सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं। वरुण ने सलमान खान की फिल्म 'जुड़वा' के सीक्वल में भी काम किया था।

वहीं, इस वीडियो में वरुण का शर्टलेस अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वरुण इस गाने को बहुत एन्जॉय कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान वरुण धवन फैमिली के साथ वक्त गुजारते और वर्कआउट दिख रहे हैं। उन्होंने अपनी तस्वीरें भी शेयर की है।
View this post on Instagram#VDsStory @varundvn #VarunDhawan #VDRocks #VarunDvn
A post shared by Varun COOLIE Dhawan (@mkdvn) on
फिल्मों की बात करें तो इस साल रिलीज वरुण की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' जहां फ्लॉप रही। वहीं, 1 मई को वरुण- सारा अली खान स्टारर कूली नंबर वन रिलीज होने वाली है। लेकिन फिलहाल कोरोना लॉकडाउन की वजह से ये भी पोस्टपोन हो सकती है। बता दें, कोरोना लॉकडाउन के दौरान वरुण धवन ने राहत कोष में 55 लाख का योगदान दिया है।


Click it and Unblock the Notifications