पत्नी के बेबी बंप पर हाथ रखते हुए Varun Dhawan से शेयर की तस्वीर तो फैन्स बोले- केयरिंग हसबैंड...

Varun Dhawan shared a picture with his pregnant wife: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) पिछले तीन दोनों से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन अटेंड करने के लिए जामनगर गए हुए थे। इस फंक्शन में वे अकेले नहीं गए थे। उनके साथ थीं उनकी पत्नी नताशा दलाल। बता दें कि नताशा प्रेग्नेंट हैं और वरुण उनका खास ख्याल भी रख रहे हैं। इससे पहले नताशा और वरुण रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में गई थीं। वहां भी वरुण अपनी वाइफ की केयर करते दिखे थे। वहीं हाल ही में वरुण धवन ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देख फैन्स उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
फैन्स ने की जमकर तारीफ
हाल ही में वरुण धवन ने अपने इंस्टा हैंडल पर अनंत-राधिका के फंक्शन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। कभी वरुण सोलो पोज देते नजर आ रहे हैं तो कभी वरुण Vantara में खड़े दिख रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि वरुण पत्नी नाताशा के बेबी बंप पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। फैन्स को दोनों की यह तस्वीर बेहद पसंद आ रही है। फैन्स इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है आपने तो दिल जीत लिया तो वहीं दूसरे ने कहा केयरिंग हसबैंड।
बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं वरुण धवन
काम की बात करें तो वरुण धवन के पास कई प्रोजेक्ट हैं। वे जल्द ही 'स्त्री 2', 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', 'इक्कीस', 'बेबी जॉन', 'वीडी 18' इसी के साथ ही वरुण 'अरुण खेत्रपाल' की बायोपिक में नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म को श्री राम राघवन डायरेक्ट कर रहे हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी इस फिल्म में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











