शाहरुख करते थे होमवर्क और सीखते थे वरुण
शाहरुख की इस मदद पर से परदा उठाया फिल्म के मुख्य किरदार और निर्देशक डेविड धवन के बेटे वरुण धवन ने। वरुण ने शाहरुख की तारीफ करते हुए कहा "जब फिल्म की शूटिंग चल रही थी तो उनकी स्क्रिप्ट नोट्स से भरी रहती थी। मैं उसी स्क्रिप्ट को उनके पास ले जाकर पूछा करता था कि ये क्या है? तो हम सिर्फ उनकी तरफ देखकर ही काफी कुछ सीख सकते हैं।"
वरुण का कहना है कि शाहरुख खुद में एक एक्टिंग के इंस्टीट्यूट हैं। वो जिस तरह से काम करते हैं आप सिर्फ उनकी तरफ देखकर ही सीख सकते हैं।
स्टूडेंट ऑफ दि ईयर के दूसरे हीरो और मॉडल सिद्धार्थ मल्होत्रा इससे पहले भी शाहरुख के साथ काम कर चुके हैं। जब शाहरुख खान की फिल्म माई नेम इज खान की शूटिंग चल रही थी तो उस समय सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर थे उनका काम था हर सीन की शूटिंग के पहले क्लैप देना और प्रोप्स देखना। सिद्धार्थ ने कहा "शूटिंग के दौरान पहले तो मुझे समझ में नहीं आता था कि वो किससे बात कर रहे हैं और जब मैं अपनी नज़रें उठाकर देखता था तो पता चलता था कि सर (शाहरुख खान) मुझसे ही बात कर रहे होते थे। फिर शूटिंग के बाद कई बार वो मुझे और वरुण को समझाते थे कि किस तरह से सीन को कैमरे पर आना चाहिए और किस तरह से बाकी चीजों को यूज करना चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications












