VIDEO...मैडम तुसाद में मोदी और बापू की पुतले को देखकर..ये क्या बोल गए वरुण धवन

हाल ही में वरुण धवन ने अपने काम और उम्र से पहले ही एक बड़ा मकाम हालिस कर लिया है। आपको बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में वरुण धवन को हॉगकॉग बुलाया गया था ताकि उनकी नाम सी जा सके। अरे घबराइए नहीं ये नाम वरुण धवन के पुतले के लिए थी जो कि हॉंगकॉग के मैडम तुसाद में रखा जाना था।

अब वरुण का पुतला भी रख दिया गया है जिसके बाद वरुण धवन काफी खुश नजर आए और उस मौके पर वो अपने पिता डेविड के साथ वहां मौजूद भी थे। अब आपको बता दें कि इसके साथ वरुण धवन का नाम उन फेमस स्टार्स और लोगो में शामिल हो चुका है जिन्होने काफी कम वक्त में ही बहुत बड़ा नाम कमाया और उस म्यूडियम का हिस्सा बन गए। ये वो समय था जब वरुण धवन सोशल मीडिया में छाए हुए थे।

varun dhawan, वरुण धवन

इसके साथ ही उस म्यूजियम में जाकर वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्म सुई धागा के लिए कुछ ऐसा किया की हम कह सकते है कि फिल्म तो पक्का हिट ही होगी। जीं हां वरुण धवन ने एक वीडियो शेयर किया है जो कि इस बाद का सबूत है कि वरुण धवन वहां पर क्या कर रहे है।

आपको बता दे कि जिस म्यूजियम में वरुण का पुतला लगाया गया था उसी म्यूजियम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी पुतला लगा हुआ था। इस पुतले को देखकर वरुण सीधे मोदी के पास पहुंचे और हाथ जोड़कर नतमस्तक हो गए। वरुण की फिल्म सुई धागा की कहानी मोदी जी के मेक इन इंडिया पर ही निर्धारित है। इसका प्रमाण एक वीडियो में मिलता है जिसको वरुण धवन ने खुद ही पोस्ट किया है।

वीडियो में वरुण पीएम मोदी का आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे है। यही नहीं मोदी के पास जाने से पहले वरुण धवन महात्मा गांधी के पुतले के पास गए और पहले उनका आशीर्वाद लिया। वरुण धवन इससे पहले भी फिल्म की प्रमोशन करते हुए हाथ में सुई धागा और मशीन के साथ फोटो वायरल कर चुके है।

सिर्फ वरुण ही नहीं बल्कि फिल्म की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी कुछ ऐसी ही फोटो के साथ वारल हो रही थी जिसमें वो सुई धागा लेकर सिलाई करते हुए नजर आ रही है। आपको बता दे कि इस फिल्म की शूटिंग फरवरी से शुरु हो रही है और मुख्य भूमिका में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा होगी। बता दे कि दोनो की जोड़ी ऑनस्क्रीन पहली बार नजर आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X