कंगना रनौत और करण जौहर की लड़ाई पर वरुण धवन का कमेंट- 'टाइमपास है'

कंगना रनौत और करण जौहर के बीच नेपोटिज्म वॉर से शायद ही बॉलीवुड में कोई वाकिफ ना हो। हाल ही में जब वरुण धवन से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'करण और कंगना के बीच लड़ाई मेरी नजर में बस टाइम पास है। वो अलग चीज है। कंगना और करण के बीच जो हो रहा है, मैं उसे एन्जॉय कर रहा हूं। वो उनकी निजी लड़ाई नहीं है।'

इतना ही नहीं, फिल्म की रिलीज पर कंट्रोवर्सी होने वाली बात पर वरुण ने कंगना की तारीफ करते हुए कहा- आजकल फिल्म की रिलीज़ के पहले विवाद होते रहते हैं। मेरी फिल्म जुड़वा 2 के साथ भी ऐसा ही हुआ था। मुझे पसंद आया, जैसे कंगना मणिकर्णिका को लेकर हुए विवाद में डटकर खड़ी थीं। उन्होंने जैसी हिम्मत दिखाई, वो बहुत अच्छी थी।

Varun Dhawan

बहरहाल, यह पहली बार नहीं है जब वरुण कंगना के नेपोटिज्म वॉर में कमेंट कर रहे हैं। इससे पहले IIFA 2017 में वरुण ने करण जौहर और सैफ अली खान के साथ मिलकर कंगना के नेपोटिज्म विवाद का मज़ाक उड़ाया था, जिसकी सोशल मीडिया पर बहुत निंदा हुई थी। हालांकि बाद में वरुण ने ट्विटर पर इस बारे में माफी मांगी थी।

यहां जानें नेपोटिज्म वॉर के दौरान कंगना रनौत के बयान-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X