अफवाहें हुईं खत्म- वरुण धवन ने बता डाला वो कब करेंगे शादी- नताशा दलाल बनेंगी हमसफर
सुपरस्टार वरुण धवन को लेकर खबर आई थी कि वो इसी साल अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ सात फेरे ले सकते हैं। अब एक बड़ी खबर आ रही है जिसकों खुद ही वरुण धवन ने बताया है। उनका कहना है कि वो 2019 में शादी नहीं कर रहे हैं और उनका शादी को लेकर अभी किसी तरह का विचार नहीं हैं। वरुण धवन ने फिल्मफेयर को दिए गए इंटरव्यू में कहा है कि ऐसा नहीं कि वो कभी शादी नहीं करेंगें लेकिन अभी इन खबरों में कोई दम नहीं हैं।
नताशा और वरुण धवन की बात करें तो दोनो बचपन के दोस्त है और इस इंडस्ट्री में आकर चमकने के बाद भी वरुण ने उनका साथ कभी नहीं छोड़ा है। वरुण धवन ने कुछ समय पहले रिश्ते के बारे में खुलकर कॉफी विद करण में बताया था।

फिलहाल वरुण की शादी की खबर से देश की करोड़ों लड़कियों के दिल तो टूट ही गए थे लेकिन अब उनको कुछ राहत तो जरूर मिली होगी। गौरतलब है कि..
वरुण धवन इस समय फिल्म कलंक को लेकर काफी चर्चा में चल रहें हैं और फिल्म के टीजर ने काफी धमाका किया हुआ है। वरुण धवन का एक गाना फर्स्ट क्लास भी काफी दमदार लग रहा है। लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications