..................... Varun Dhawan says he is ready to get nude if convinced by role - Hindi Filmibeat

OMg! आमिर, ऋतिक के बाद अब वरूण.. NUDE होने में नहीं कोई प्रॉब्लम!

[बॉलीवुड न्यूज] आमिर खान ने 'पीके' में न्यूड होने की हिम्मत क्या दिखाई। अब बॉलीवुड एक्टरों में सिल्वर स्क्रीन पर न्यूड होने का फैशन बन पड़ा है। हालांकि आमिर के न्यूड पोज को जितना सनसनीखेज बनाया गया था, फिल्म रिलीज के बाद लोगों को सीन देखकर निराशा ही हाथ लगी। लेकिन यह मानने में हमें कोई गुरेज नहीं कि आमिर ने एक बार फिर बॉलीवुड को कुछ नया करने की हिम्मत दी।

varun dhawan

कुछ ही दिनों खबर आई थी कि ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म मोहनजोदाड़ो में न्यूड सीन देंगे। आशुतोष गोवारिकर की इस फिल्म का लोग दिल थामे इंतजार कर रहे हैं। वहीं ऋतिक के बाद अब वरूण धवन की इच्छा भी सामने आ रही है। वरुण को सिल्वर स्क्रीन पर न्यूड होने में कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते वह किरदार की मांग हो।

आपको बता दें, आमिर खान की 'पीके' में न्यूड सीन पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। वहीं बॉलीवुड इससे काफी इंप्रेस नजर आया था। इस बारे में वरुण धवन ने कहा है कि यदि उन्हें कोई ऐसा दमदार रोल दे तो फूल न्यूडिटी से उन्हें कोई ऐतराज नहीं है।

लेकिन साथ ही वरूण धवन ने माना कि वह तक तक न्यूड सीन नहीं देंगे, जब उन्हें पूरी तरह यकीन होगा कि यह कहानी की मांग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X