''मैं सलमान, शाहरूख की फिल्में देखते बड़ा हुआ हूं.. लेकिन किसी की कॉपी नहीं करता....''
ढ़िशूम स्टार वरूण धवन का कहना है कि वे किसी और एक्टर की कॉपी नहीं करते, बल्कि ओरिजनल रहना पसंद करते हैं। कोई शक नहीं कि काफी कम सालों में ही वरूण ने बॉलीवुड में अहम मुकाम हासिल किया है। न्यूकमर्स में वरूण ही एकमात्र ऐसे स्टार हैं जिन्होंने एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है।

ढ़िशूम प्रमोशन के दौरान वरूण ने कहा, मैं किसी एक्टर की कॉपी नहीं करता.. मैं बॉलीवुड में सबसे छोटा हूं.. मैं 90s में सलमान खान, शाहरूख खान, आमिर खान की फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं.. मैंने जॉन अब्राहम की भी सारी फिल्में देखी हैं.. लेकिन एक्टिंग के दौरान मैं ओरिजनल रहना चाहता हूं..
एक हीरो- हीरोइन ने अचानक ही कर लिया KISS.. सभी को लगा SHOCK!
वरूण ने आगे मजाक में कहा कि यदि ढ़िशूम के दौरान आप ये कहेंगे कि मैंने कहीं जॉन अब्राहम की कॉपी की है, तो हां सिर्फ एक सीन में जब हम दोनों ने ओरेंज अंडरवियर पहने हैं.. मैंने जॉन को इसी पोज में 4 और फिल्मों में देखा है..
'हमारी फिल्म DHOOM जैसी बिल्कुल नहीं है.. यह उससे भी बड़ी होगी..'
वहीं, परिणीति चोपड़ा के साथ स्पेशल सांग करने को वरूण ने एक बेहतरीन एक्सपियरेंस बताया। वरूण ने कहा, परिणीति के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा.. वह बहुत अच्छी डांसर हैं.. मैं उन्हें अब परिणीति 2.0 बुलाता हूं..
हम्मम.. कोई शक नहीं कि ढ़िशूम की शूटिंग के दौरान वरूण ने काफी एन्जॉय किया है। उम्मीद करते हैं वरूण की यह फिल्म भी फैंस को हमेशा की तरह अच्छी लगे.. और बॉक्स ऑफिस पर धमाका करे।


Click it and Unblock the Notifications

