वरुण धवन ने कहा 'डोनाल्ड ट्रंप मेरे बचपन के दोस्त हैं'- पोस्ट वायरल हुआ तो कर दिया डिलीट

सुपरस्टार वरुण धवन इस समय फिल्म कुली नंबर 1 रीमेक को लेकर बिजी हैं और उनपर गोविंदा की तरह एक्टिंग करने का भी बुखार चढ़ा हुआ है। इस समय देश में डोनाल्ड ट्रंप के आने को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा है। बता दें कि वरुण धवन ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया था लेकिन बाद में उसको डिलीट कर दिया है। इस वीडियो में वरुण धवन ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वो डोनाल्ड ट्रंप के बचपन के दोस्त हैं।

वरुण धवन ने तो यहां तक कह दिया कि ट्रंप के लिए वो पाव भाजी भी मंगाते थे। बता दें कि वरुण धवन अपने किसी करीबी के साथ नजर आ रहे हैं और उन्होने अमेरिका के झंडे की तरह कपड़े पहने हुए हैं।

varun dhawan, coolie no 1, वरुण धवन, कुली नंबर वन

गौरतलब है कि वो फिल्म कुली नंबर 1 रीमेक के सेट पर थे और अपने किरदार की तरह ही डायलॉग बोल रहे थे। फिलहाल वरुण धवन ने तो ये पोस्ट डिलीट कर दिया है लेकिन एक फैन के द्वारा अब ये वीडियो शेयर किया गया है।

बता दें कि वरुण इसमें काफी मजाकिया अंदाज में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आपको ये भी पता चल जाएगा कि फिल्म में वरुण धवन किस तरह के किरदार में नजर आने वाले हैं।

बात करें अमेरिका के राष्ट्रपति ड़ोनाल्ड ट्रंप की तो आज वो भारत के दौरे पर हैं। फिलहाल आप देखिए वरुण धवन के द्वारा पोस्ट करके डिलीट किया गया ये वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X