वरूण की सबसे कम बजट की फिल्म 'बदलापुर' को मिला मीडिया का साथ

वरूण धवन अपनी फिल्म 'बदलापुर' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इन दिनों वरूण पूरी टीम के साथ फिल्म के प्रमोशन में वयस्त हैं। प्रमोशन के दौरान वरूण ने फिल्म से जुड़ी कई बातों को सामने रखा। वरूण ने बताया कि बदलापुर उनकी अब तक की सबसे कम बजट की फिल्म है।

varun dhawan

आपको बता दें, इससे पहले वरूण करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'मैं तेरा हीरो' और 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' जैसी बिग बैनर फिल्मों में काम कर चुके हैं। और ये तीनों ही फिल्में हिट रही थीं। बहरहाल, बदलापुर भले ही कम बजट की फिल्म हो, लेकिन वरुण कहते हैं कि, 'मैं इस फिल्म के लिए मीडिया से मिली प्रतिक्रिया से हैरान हूं। मीडिया ने इस फिल्म को बहुत समर्थन दिया है। यह 25 करोड़ रुपये के बजट से बनी है। जो कि मेरी सबसे कम बजट वाली फिल्म है।'

वहीं, वरूण धवन इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म से वरूण अपनी पुरानी चॉकलेटी बॉय वाली छवि तोड़ने वाले हैं। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'बदलापुर' 20 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में वरूण के साथ यमी गौतम, हुमा कुरैशी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे।

वरुण इस फिल्म में रघु का किरदार निभा रहे हैं, जो कि वरूण के लिए काफी कठिन रहा। अपने डार्क लुक के लिए वरूण ने काफी मेहनत की है। वरूण बताते हैं कि, 'इस फिल्म के लिए ढ़ेर सारी तैयारियों की जरूरत थी। इस किरदार में स्वयं को ढ़ालना मुश्किल था, क्योंकि मैं असल जिंदगी में वैसा नहीं हूं, लेकिन श्रीराम ने मेरी बहुत मदद की।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X