वरूण धवन की कुली नं.1 का दीवाली धमाका - सलमान - अक्षय से होगा ट्रिपल क्लैश
बॉलीवुड में लॉकडाउन खुलते ही वो सारी फिल्में धड़ाधड़ रिलीज़ डेट ढूंढेंगी जिनका काम तो पूरा हो चुका है लेकिन थियेटर बंद होने के कारण वो अटकी पड़ी हैं। अब इस लिस्ट में नाम जुड़ चुका है वरूण धवन का।
खबरों की मानें तो वरूण धवन और सारा अली खान स्टारर कुली नं.1 दीवाली पर रिलीज़ होने जा रही है। लेकिन दिक्कत ये है कि दीवाली पर दो फिल्में पहले ही नज़र जमा चुकी हैं।

माना जा रहा है कि अक्षय कुमार की सूर्यवंशी और सलमान खान की राधे भी दीवाली पर ही रिलीज़ डेट लॉक करने का मूड बना चुकी है। ऐसे में वरूण की फिल्म का आना मतलब ट्रिपल क्लैश।
दिलचस्प है कि 2019 में भी अक्षय कुमार की हाउसफुल 4, राजकुमार राव की मेड इन चाईना और तापसी पन्नू - भूमि पेडनेकर की सांड की आंख के साथ ट्रिपल क्लैश कर चुकी है।
अमूमन इन ट्रिपल क्लैश से किसी को फायदा नहीं होता लेकिन लॉकडाउन के बाद दीवाली पहला बड़ा त्योहार होगा। देखिए बॉलीवुड के कुछ यादगार ट्रिपल क्लैश -


Click it and Unblock the Notifications

