Breaking Buzz: गोविंदा की कुली नं. 1 रीमेक में फाइनल वरूण धवन और सारा अली खान
वरूण धवन को काफी पहले से गोविंदा और सलमान खान का परफेक्ट कॉम्बिनेशन कहा जाता है। पिछले साल उन्होंने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म जुड़वा का रीमेक किया था और अब खबर है कि वरूण धवन गोविंदा की सुपरहिट फिल्म कुली नंबर 1 का रीमेक करने जा रहे हैं। फिल्म को डेविड धवन डायरेक्ट करेंगे।
वरूण धवन के भाई रोहित धवन अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस लॉन्च करने जा रहे हैं और उसकी पहली फिल्म होगी कुली नंबर 1 रीमेक। हालांकि खबरें ये भी हैं कि फिल्म में करिश्मा कपूर का रोल सारा अली खान करेंगी लेकिन फिलहाल इन्हें अफवाहें बताया जा रहा है। फिल्म 2019 में फ्लोर पर जाएगी। फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है जिसके बाद ही हीरोइन फाइनल होगी।

वरूण धवन के पास फिलहाल बॉलीवुड के सबसे अच्छे प्रोजेक्ट हैं। वो करण जौहर की कलंक में आलिया भट्ट के अपोज़िट काम कर रहे हैं जिसके बाद वो शशांक खैतान की एक थ्रिलर फिल्म में काम करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर हैं। इसके बाद शशांक खेतान की ही रणभूमि लाइन में है। ये तीनों ही फिल्में धर्मा प्रोडक्शन्स प्रोड्यूस कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











