वरूण धवन - सारा अली खान की कुली नंबर 1 ने रिलीज़ से पहले बनाया पहला रिकॉर्ड
वरूण धवन और सारा अली खान की फिल्म कुली नं. 1 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है और चार दिनों में ही फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही अपना पहला रिकॉर्ड बना लिया है। अभी तक फिल्म के ट्रेलर को 30 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। और ये आंकड़ा केवल यू ट्यूब का है।
यूट्यूब के अलावा ये ट्रेलर, अमेज़ॉन प्राइम और बाकी सोशल एप पर मौजूद है। कुल मिलाकर अभी तक फिल्म के ट्रेलर को 50 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है।

गौरतलब है कि कुली नं. 1 को इस साल मई में रिलीज़ होना था। लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म आगे बढ़ती गई। इस बीच फिल्म को कई बार ऑनलाइन रिलीज़ के ऑफर मिले लेकिन उस समय डेविड धवन फिल्म को थियेटर में ही रिलीज़ करना चाहते थे।
अब आखिरकार कुली नं. 1 रिलीज़ को तैयार है। फिल्म के ट्रेलर को भले ही सोशल मीडिया पर ढेरों ताने मिल रहे हैं लेकिन फिल्म के ट्रेलर को मिल रहे व्यूज़ से साफ है कि आज भी वरूण धवन, फैन्स के फेवरिट हैं।


Click it and Unblock the Notifications