वरुण धवन: सलमान खान नहीं बल्कि तैमूर अली खान है इस समय के सबसे फेमस स्टार
बॉलीवुड में जो फेम सुपरस्टार्स का होता है वहीं फेम उनके बच्चों का भी होता है। स्टारकिड्स की बात जाए तो कई ऐसे स्टार किड्स है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में रहते है। उनमे से जो सबसे छोटे स्टार किड है वो सैफ और करीना के छोटे नवाब तैमूर अली खान। जी हां ये बात हम नही कर रहे है बल्कि बर्थडे ब्वॉय वरुण धवन कह रहे है।
वरुण धवन का कहना है कि बॉलीवुड मे इतने सारे खान है और इतने स्टार्स है पर उनमे से तैमूर अली खान सबसे ज्यादा फेमस स्टार्स में से है। गौरतलब है कि तैमूर अली खान आए दिन अखबारों और चैनल्स की सुर्खियों मे छाए रहते है।

बता दे कि अपनी क्यूटनेस के कारण लोगों के दिलो पर राज करने वाले तैमूर को अब वरुण ने सबसे फेमस स्टार तक कह दिया है। बता दें कि वरुण धवन आज अपना 31वां जन्मदिन सेलेब्रेट कर रहे है। इस मौके पर वरुण धवन ने खुलकर बातचीत भी की।
बात करें उनकी फिल्म की तो इस समय उनकी फिल्म अक्टूबर हाल ही में रिलीज हुई थी और अभी तक थिएटर में छाई हुई है। इस फिल्म के लिए वरुण धवन को काफी ज्यादा तारीफे मिल रही है और ये वरुण धवन की सबसे अच्छी फिल्म बताई जा रही है।
वरुण धवन अकेले ऐसे स्टार है जिन्होने 10 फिल्में की है और एक भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है। उनके फिल्मों का सिलसिला स्टूडेंट ऑफ द ईयर से शुरु हुआ था और वो समय था 2012 का।
वरुण धवन ने पिछले 6 सालों मे एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। बता दें कि वरुण धवन निर्देशक डेविड धवन के बेटे है और वो कहते है कि उनके पिता ही उनके सबसे बड़े आलोचक है।
वरुण धवन को फिल्म अक्टूबर की सफलता के लिए लोगों की मुबारकबाद आ रही है और वो अब अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरु करने जा रहे है।
बता दें कि वो इस समय फिल्म कलंक को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है और उसके ऊपर काफी मेहनत भी कर रहे है। सुई धागा की शूटिंग तो पहले ही शुरु हो चुकी है और इस फिल्म मे अनुष्का शर्मा वरुण के साथ नजर आने वाली है।
फिल्म के पोस्टर भी वायरल हो चुके है जिसमे साफ समझ मे आ रहा है कि वरुण धवन इस फिल्म मे एक दर्जी की भूमिका निभा रहे है।


Click it and Unblock the Notifications











